खोजें

PCC चीफ कमलनाथ का इंदौर दौरा: हारी हुई सीटों पर सबसे पहले घोषित किए जाएंगे उम्मीदवार

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और PCC Chief कमलनाथ आज इंदौर दौरे पर जाएंगे। जहां वह विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में पहली बार कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस ने हारी हुई सीटों पर फोकस किया। कांग्रेस हारी हुई सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करेगी। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हारी हुई सीटों पर मैं खुद लगातार दौरे कर रहा हूं। तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिले, इसलिए उम्मीदवार पहले घोषित किए जाएंगे।

मज़बूत सीटों पर भी दिग्गज नेताओं के दौरे शुरू होंगे। प्रदेश कांग्रेस 15 महीने की सरकार के दौरान की योजनाओं को भुनाते हुए नज़र आएगी। कमलनाथ की घोषणा को वचन पत्र के ज़रिये जनता तक पहुंचाने की कोशिश होगी। 300 रूपये में 300 यूनिट बिजली, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और महिलाओं को 15 सौ रूपये देने के वादों को जनता के बीच लेकर जाने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version