MP Politics:- भाजपा की गाड़ी धक्का-प्लेट तक नहीं है :- पीसी शर्मा
.jpeg)
MP Politics:- भाजपा की गाड़ी धक्का-प्लेट नहीं है :- पीसी शर्मा
भोपाल से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट:- मध्यप्रदेश(MP) में कोरोनावायरस महामारी(Coronavirus Pandemic) के दौरान भी राजनीति(Politics) जारी है. उपचुनाव 19 जून को होना तय हुआ है. इस दौरान पीसी शर्मा ने यह बात साफ की है कि कॉन्ग्रेस(Congress) का चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamal nath) ही होंगे. साथ ही पीसी शर्मा(PC Sharma) ने यह दावा भी किया है कि उपचुनाव में जीत कांग्रेस की होगी.
इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर की मदद लेगी कॉन्ग्रेस:-
पीसी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रशांत किशोर (Prashant kishor)की मदद लेगी. उपचुनाव में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए काम करेंगे आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की सोशल मीडिया पर तेज पकड़ है.
जानिए पीसी शर्मा ने ट्वीट कर क्या कहा:–
उपचुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेंगे प्रशांत किशोर जी। सोशल मीडिया पर प्रशांत जी की मजबूत पकड़ है। 2018 में हमने इन्हीं की मदद से भाजपा को हराया था। भाजपा की अल्पमत की सरकार है और उनकी गाड़ी धक्का प्लेट तक नहीं है। कमलनाथ जी ही उपचुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगे।
माननीय कमलनाथ जी की अगुवाई में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी.
https://twitter.com/pcsharmainc/status/1267808542964305921?s=19

.jpeg)
.jpeg)

