सभी खबरें

परिवारों के नाम से जानिए महाराष्ट्र के नए मंत्रियों के नाम

महाराष्ट्र से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट:महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री ,राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम पद का शपथग्रहण शुरू हो गया है। राजनीतिक परिवार ने मंत्री परिषद् में अपना कदम जमा लिया है। इसमें ठाकरे परिवार, पवार परिवार,देशमुख परिवार के नेता मुख्य तौर पर मंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे।
ठाकरे परिवार से आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री का कार्यभार सँभालने के लिए पद ग्रहण किया है। बताते चले की आदित्य ठाकरे महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुपुत्र हैं।

पवार परिवार से अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। अजित पवार शरद पवार के भतीजे हैं। शरद पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं।
बताते चलें की अजीत पवार ने एक महीने में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री पद का कार्यभार सँभालने की शपथ ली है।
अमित देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे हैं। इन्होने कैबिनेट मंत्री पद हेतु शपथ ग्रहण लिया।

आइये जानते हैं किस पार्टी से कौन कौन बना मंत्री :-

शिवसेना :-

आदित्य ठाकरे,अनिल परब ,प्रताप सरनाईक ,रविंद्र वायकर ,सुनील राउत ,उदय सामंत ,भास्कर जाधव बच्चू काडु ,संजय राठौर ,शंभूराजे देसाई ,प्रकाश अबिटकर,संजय सिरसाट ,अब्दुल सत्तार ,तानाजी सावंत ,गुलाबराव पाटिल ,दादा भुसे और सुहास कांदे शामिल हैं।
 

एनसीपी :-

अजित पवार ,धनंजय मुंडे ,जयंत पाटिल, छगन भुजबल ,जीतेन्द्र अव्हाड ,नवाब मालिक ,दिलीप वलसे पाटिल ,हसन मुश्रीफ ,बालासाहेब पाटिल ,दत्ता भरणे ,अनिल देशमुख ,राजेश टोपे ,और डा. राजेंद्र शिंगणे शामिल हैं।

कांग्रेस :-

अशोक चव्हाण ,केसी पडवी, विजय वडेट्टिवर ,अमित देशमुख ,सुनील केदार ,यशोमती ठाकुर,वर्षा गायकवाड़ ,असलम शेख ,सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम शामिल हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button