सभी खबरें
यात्री ध्यान दें, ये 8 ट्रेनें नहीं रुकेंगी मदन महल स्टेशन पर, देख लें लिस्ट

जबलपुर : जबलपुर मंडल की 8 ट्रेन आज से 28 फरवरी तक मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। दरअसल, मदन महल स्टेशन में प्लेटफार्म क्रमांक 1 तथा लूप लाइन के निर्माण के कार्य चलते यह फैसला लिया गया है। जिसके कारण यात्रियों को एक बार फिर असुविधा होगी। बता दे कि यात्री मदन महल स्टेशन के स्थान पर उक्त अवधि में जबलपुर स्टेशन से यात्रियों को बैठना होगा।
ये 8 ट्रैन नहीं रुकेंगी
- जबलपुर से इंदौर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस, नंबर 22192
- जबलपुर से यशवंतपुर जाने वाली साप्ताहिक, ट्रेन नंबर 12494
- जबलपुर से नागपुर जाने वाली, ट्रेन नंबर 12160
- जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12192
- गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली काशी एक्सप्रेस, नंबर 15018
- पटना से कुर्ला जाने वाली ट्रेन नंबर 13201 जनता एक्सप्रेस
- बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस, नंबर 18234
- भोपाल जाने वाली 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस

.jpeg)
.jpeg)

