सभी खबरें

सिहोरा : NH -30 में फिर एक युवक की गई जान, दूसरा गंभीर

खितौला थाना अंतर्गत सिहोरा बायपास पर सुबह हुआ हादसा

सिहोरा से सतेंद्र तिवारी की रिपोर्ट – नेशनल हाईवे पर वाहनों से चलना किसी खतरे से कम नहीं है। तेज रफ्तार भागते हाईवा और डंपर कब किसको अपनी चपेट में ले ले कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सिहोरा बाईपास में सामने आया। जहां एक अज्ञात वाहन ने जबलपुर से कटनी तरफ जा रहे दो पहिया वाहन सवार युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

खितौला थाना एस आई जीसी चौधरी ने बताया कि शनिवार रात्रि गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सिहोरा बाईपास पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों घायल युवकों को आनन फानन में इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक युवक ने सिर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर दम तोड़ दिया वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आने पर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया।

जबलपुर से जा रहे थे कटनी की तरफ़ :

पुलिस के मुताबिक जबलपुर निवासी गोविंद पटेल (35) और उसका साथी संतोष कोल (34) निवासी रिछाई जबलपुर किसी काम से जबलपुर से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 के एन 5645 से कटनी की तरफ़ जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गोविंद को गंभीर चोटें आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button