जबलपुर में कोरोना से हाहाकार, पॉजिटिव की संख्या हुई इतनी , इन इलाकों में सबसे ज्यादा
मध्यप्रदेश / जबलपुर (Jabalpur ) -: शहर में कोरोना(Corona ) संक्रमित का आकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों में तेजी से कोरोना संक्रमित की संख्या में बढ़ोतरीहोती ही जा रही है,अब इसके चलते ही दोगुने होने की दर भी काफी कम समय में बढ़ गई है. शुक्रवार को देर रात तक 5पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 199 हो गई है.
आईसीएमआर(ICMR ) लैब से शुक्रवार की रात मिली 55 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में साउथ मिलौनीगंज निवासी 52 बर्षीय पुरुष और मिलौनीगंज निवासी 42 बर्षीय महिला शामिल है ।
इससे पहले मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शुक्रवार की रात प्राप्त हुई 29 सेम्पल की रिपोर्ट्स में तीन व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है । इनमें सिंधी केम्प बड़ी मदार टेकरी निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य 60 बर्षीय महिला एवं 16 बर्षीय किशोर तथा जयप्रकाश नगर आधारताल निवासी 53 बर्षीय पुरुष शामिल है ।
1 – : कुल पॉजिटिव – 199
2 – : स्वस्थ हुए – 116
3 -: मृत्यु – 9 4 – : एक्टिव केस – 74


.jpeg)

