CM Kamalnath ने बजट को बताया हवाई, तो भार्गव बोले, अगर हवाई है बजट तो केंद्र से क्यों लेते हो पैसे, इंकार कर दो

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शनिवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 का आम बजट सदन पेश करा। इस बजट में कई बड़े ऐलान किये गए हैं। इस बजट के बाद कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने अपने अपने रिएक्शन दिए। इस कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी रिएक्शन सामने आया हैं।
सीएम कमलनाथ ने इस आम बजट को निराशाजनक और हवाई सपने दिखाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण आजाद भारत के इतिहास का सबसे लंबा भाषण जरूर था लेकिन 2 घंटे 40 मिनट का ये भाषण सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल साबित हुआ हैं।
सीएम कमलनाथ का बयान आते ही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इसका पलटवार किया। उन्होंने सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। गोपाल भार्गव ने कहा कि, यदि साहस हो तो मप्र की सरकार ये कहे कि हमें केंद्र प्रवर्तित किसी भी योजना का लाभ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो योजना का लाभ चाहिए और पैसा भी चाहिए, दूसरी तरफ आलोचना भी करनी है तो ये ठीक नहीं हैं।
गोपाल भार्गव ने आगे कहा कि अगर उनको बजट हवाई और निराशाजनक लग रहा है तो जो राशि केंद्र से राज्य सरकार को मिलती है, वो उस राशि को लेने से इनकार कर दें।

.jpeg)


