सभी खबरें

टोटल लॉकडाउन के बाद भी भोपाल में मिले आज 199 नए मरीज, सीएम ने की यह अपील

टोटल लॉकडाउन के बाद भी भोपाल में मिले आज 199 नए मरीज, सीएम ने की यह अपील

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 तारीख की रात 8:00 बजे से टोटल लॉकडाउन जारी है.. पर टोटल लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है आज राजधानी भोपाल में 199 नए मरीज मिले हैं, कल भोपाल में 217 संक्रमित मरीज मिले थे.. राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27000 के पार पहुंच चुका है. 

 वहीं राजधानी में आज के 199 मरीजों को लेकर 27125 मरीज कोरोना संक्रमित हैं. अब कुल कंटेनमेंट एरिया 2980 हो चुके हैं.

लगातार तेजी से बढ़ते आंकड़े के बीच कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद वह चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं. 

 हालांकि चिरायु अस्पताल ने उनकी मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. और उनके सभी टेस्ट नॉर्मल है वह खतरे से बाहर हैं.. 

 आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी मां भाई और उनकी स्वयं की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. साथ ही यह भी कहा कि जो भी उनके संपर्क में रहे हैं वह अपनी जांच करा लें. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button