सभी खबरें

मध्यप्रदेश में 115 उद्योग हुए शुरु, 50% मज़दूरों के साथ करेंगे काम

मध्यप्रदेश में 115 उद्योग हुए शुरु, 50% मज़दूरों के साथ करेंगे काम

प्रदेश में 20 अप्रैल के बाद ग्रीन ज़ोन को कुछ राहत दी जा रही है जी हां, 10 करोड़ रूपये से अधिक निवेश वाले 146 बड़े उद्योगों में से 115 उद्योग में कार्य प्रारंभ हो गया है। इनमें लगभग 28 हजार 300 मजदूर काम करते है।

कौन-कौन से है वो बड़े उद्योग

कुछ बड़े उद्योग जैसे जॉन डीयर (देवास), अल्ट्राटेक सीमेंट (नीमच), एचईजी और एसडी बंसल आयरन तथा स्टील (मंडीदीप), वेल्सपन और सागर मेन्यूफेक्चरिंग (रायसेन), केडबरी (मालनपुर), ओसवॉल डेनिम्स (राजगढ़), मराल (खरगोन), आदि में अगले 48 घंटे में काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि ये सभी औद्योगिक इकाईयाँ कोविड-19 के तहत जारी सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए लगभग पचास प्रतिशत मजदूरों का उपयोग करते हुए काम करेंगी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button