सभी खबरें
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारी रेड, आपत्तिजनक अवस्था मिले युवक-युवतियां

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः- बीते सोमवार यानी कि वैलिनटाईन-डे के दिन जबलपुर में स्थित होटल पैराडाइज के आस-पास से शिकायत मिली की यहां संदिग्ध गतिविधी हो रही है। जिसके बाद कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली इस होटल पर पुलिस ने रेड मारी जिसमें मौके पर से ही तीन युवतियों समेत पांज युवक को पकड़ा गया। सभी आपत्तिजनक हालत में थे, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के मुताबिक क्षेत्रीय लोगों से सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही थी।
लगातार आ रही शिकायत के बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी, जिसके दौरान पांज युवकों को पकड़ा जो कि सब अलग-अलग शहर में रहने वाले थे और साथ में ही उनके साथ तीन युवतियां भी मिली। पुलिस के मुताबिक वह सभी आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए हैं।




