Omicron Effects : इंदौर से कई उड़ानों को किया गया निरस्त, यात्री परेशान….स्थायी तौर पर भी किया जा सकता बंद

इंदौर : देशभर में लगातार बढ़ रहें कोरोना के मामलों का असर अब एयरलाइंस पर दिख रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण भी लोग अब लंबी यात्रा करने में कतरा रहें है। यहीं वजह है कि उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर ज़िले का है, जहां इस समय कोरोना का कहर बरपा हुआ है।
बता दे कि यात्रियों की कमी के कारण शुक्रवार को इंदौर से जाने और आने वाली सबसे अधिक उड़ानों को निरस्त किया गया है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है। निरस्त हुई उड़ानों के कारण इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर उड़ानों के दूसरे विकल्प भी नहीं थे।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक निरस्त उड़ानों में इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। ये उड़ानें इंदौर से अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, लखनऊ, प्रयागराज, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के बीच संचालित होती हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर से रोजाना 70 फ्लाइट 22 शहरों के लिए उड़ानें भरती है।
वहीं, यात्रियों की कमी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए एयरलाइंस उड़ानों को निरस्त करने पर मजबूर हैं। कहा जा रहा है कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरती है तो कई उड़ानों को स्थायी तौर पर बंद भी किया जा सकता है।


.jpg)

