सभी खबरें

शहर के सबसे पुराने सिनेमा घर का पर्दा हमेशा के लिए गिरा ,पढ़ें पूरी खबर

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- शहर के सबसे पुराने सिनेमाघर का पर्दा अब हमेशा हमेशा के लिए गिर गया। देश की आज़ादी के पूर्व में बना सिनेमा घर हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गया।

81 साल पहले 1939 में शुरू हुआ शहर का सबसे पुराना  सिनेमाघर अब सिर्फ सिनेमाघरों की लिस्ट में ही जाना जाएगा।
आपको बताते चलें कि लक्ष्मी टाकीज भोपाल शहर का सबसे पुराना सिनेमाघर था। जो इतने दिनों से चल रहा था। पुराने शहर की पहचान लक्ष्मी टॉकीज को जिला प्रशासन ने बुधवार को सील कर दिया।
वजह है इसकी लीज़ का 8 वर्ष पूर्व समाप्त होना।

गौरतलब है कि लक्ष्मी टाकीज पर अब ताले डल गए और इसकी जमीन को नगर निगम के हवाले कर दिया गया है।
हांलाकि लक्ष्मी टाकीज़ के जमीन का मामला अभी कोर्ट में पेंडिंग है पर फिर भी नगर निगम ने इस जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की संभावनाएं जताई हैं।

बताते चलें कि टाकीज़ में आखिरी फिल्म “तबाही” लगी थी। जब प्रशासन लक्ष्मी टाकीज़ पर ताला लगाने पहुंची तो दर्शक तबाही फिल्म का आनंद ले रहे थे।

वर्ष 2011 में ही टाकीज़ की लीज़ खत्म हो गई थी ,इसके वर्तमान  संचालक फैजान फईम  नें तबसे रेन्यु नहीं कराया था। प्रशासन ने कई बार संचालक फैजान फईम को नोटिस भेजे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी।

जिसके कारण टाकीज़ को हमेशा हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।
लोग लक्ष्मी टाकीज़ बंद होने से बेहद दुखित हैं क्योंकि लक्ष्मी टाकीज़ भोपाल शहर का सबसे सस्ता सिनेमाघर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button