सभी खबरें

मध्यप्रदेश में नहीं लागू होगी पुरानी पेंशन योजना : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

भोपाल : मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग तेज़ी से उठी थी। लेकिन प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे लागू करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने का विचार नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लागू पेंशन योजना में संशोधन करने का विचार किया जा सकता है। 

माना जा रहा है था कि बजट सत्र के दौरान सरकार इसे लागू करने को लेकर कोई फ़ैसला लें सकती है। लेकिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे लागू करने से साफ़ मना कर दिया है। 

इधर, मध्यप्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों ने 13 मार्च को बड़े आंदोलन की भी तैयारी कर ली है। प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों ने शिवराज सरकार को पहले ही चेताते हुए कहा था कि अगर बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो 13 मार्च को बड़ा आंदोलन होगा। जबकि, संघ के महासचिव राजेश मिश्रा ने बताया था कि पुरानी पेंशन लागू करने के लिए प्रदेशभर में कई बार धरना प्रदर्शन किए जा चुके हैं। लेकिन सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। मजबूरी में हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

बता दे कि 13 मार्च को प्रदेशभर से कर्मचारी-अधिकारी राजधानी भोपाल के कलियासोत ग्राउंड पर धरना देंगे।

गौरतलब है कि 9 मार्च को वित्त मंत्री ने 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश किया। इसका राजकोषीय घाटा 55 हजार 111 करोड़ रुपये है। सरकार ने इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बजट में महिला, किसान, बेरोजगार और बच्चों पर ज़ोर दिया गया। इसके अलावा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने चाइल्ड बजट अलग से पेश किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button