ये कैसी बैंकिंग ? बैंक मैनेजर का अजीबोगरीब रवैया :- 100 वर्षीय वृद्धा को फिजिकल वेरीफिकेशन हेतु बैंक बुलाया

उड़ीसा/ गरिमा श्रीवास्तव:-उड़ीसा का एक बेहद अमानवीय घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें 100 वर्ष की वृद्ध मां को चारपाई में घसीटते हुए 60 साल की बेटी बैंक लाई. यह घटनाक्रम उड़ीसा के नौपारा जिले की है। महिला का दावा है कि मैनेजर ने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए मां को बैंक लाने को कहा था.
बेटी के पास मां को बैंक ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था जिसके बाद वह अपनी मां को खाट के सहारे घसीटते हुए फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए बैंक लेकर आई.
नुआपाड़ा के विधायक राजू ढोलकिया कहते हैं, “हमें उस घटना के बारे में वीडियो के माध्यम से पता चला जिसमें महिला को खाट पर घसीटते हुए देखा गया था। उसे पेंशन के पैसे की निकासी के लिए बैंक ले जाया गया था। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह इस मामले को देखे और सख्त कदम उठाए, “।
भारतीय समाज में नैतिकता की और अपनत्व की कमी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इस कमी का इलाज अगर जल्दी ही नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों से मानवता की अपेक्षा करना बेकार होगा.




