सभी खबरें

UP: तारीख़ में बदलाव, अब इस दिन होगा योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट का शपथग्रहण

UP: तारीख़ में बदलाव, अब इस दिन होगा योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट का शपथग्रहण

 

 

लखनऊ:- यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड जीत हासिल की.

इसी बीच शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव हुआ है.

पहले ये कार्यक्रम 21 मार्च को होना था, लेकिन अब यह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा. वहीं, शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वीवीआईपी गेस्ट के अलावा सामान्य जन को भी शामिल होने की अनुमति दी जा रही है.इसके अलावा राज्‍य सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.

 

 इस कार्यक्रम में लगभग 45000 लोग शामिल हो सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विपक्ष के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा.

कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे.

यूपी की सियासत में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार किसी पार्टी ने सत्‍ता हासिल की है.

इस बार भाजपा गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली है, जिसमें भाजपा ने 255, अपना दल (एस) ने 12 और निषाद पार्टी ने छह सीटों पर विजय हासिल की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button