माँ बनते ही ट्रोल हुई नुसरत जहां, ट्रोलर्स बोले बच्चे का पिता कौन ?

देश की सबसे खूबसूरत महिला सांसदों में से एक और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां के घर खुशियां कदम रख चुकी हैं। नुसरत जहां मां बन गई हैं। 26 अगस्त को नुसरत ने कोलकाता के Neotia अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद एक्टर यश दासगुप्ता ने नुसरत का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि नुसरत और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।नुसरत के मां बनने की गुड न्यूज़ मिलते ही एक तरफ उन्हें मिलने वाली बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया। तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर नुसरत से वो सवाल पूछे जाने लगे जिनका सामना दुनिया की कोई भी मां नहीं करना चाहेगी।
बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुई नुसरत ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। हर तरफ से उन्हें बधाईयां मिल रही थीं, तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा दी। ट्रोलर्स ने नुसरत से एक बार फिर पूछ डाला कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन है?
लेकिन हद तो तब हो गई जब कुछ यूज़र्स नुसरत को उनके बच्चे के पिता का नाम पूछते हुए ट्रोल करने लगे। कुछ ने तो यह तक कह डाला का कि नुसरत ने निखिल जैन से पैसों के लिए शादी की है। एक्टर यश दासगुप्ता को भी ट्रोलर्स ने नहीं बख्शा। यश दासगुप्ता को ही नुसरत के बच्चे का पिता कहा जा रहा है
वहीँ निखिल जैन ने नुसरत के मां बनने पर बधाई देते हुए कहा, मैं उसके और उसके बच्चे की अच्छी हेल्थ की दुआ करता हूं। भगवान करे कि बच्चा जिंदगी में बहुत आगे जाए। मेरे नुसरत से मतभेद मुझे उसके और उसके बच्चे के लिए अच्छा सोचने से नहीं रोक सकते। मैं उसके लिए अच्छा चाहता हूं। आशा करता हूं कि बच्चा बहुत हेल्दी हो और उसका फ्यूचर बहुत समृद्ध हो।




