NSUI कार्यकर्ताओं ने जीवाजी यूनिवर्सिटी में किया हंगामा: ‘भ्रष्ट कुलपति’ लिखे पोस्टर चिपकाए

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही कुलसचिव, कुलपति के ऑफिस के बाहर “भ्रष्ट कुलपति” लिखे पोस्टर दीवारों पर चिपका दिए। इस दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई।
दरअसल जीवाजी विश्वविद्यालय में कॉलेजों के सम्बद्धता मामले को लेकर एनएसयूआई ने यह हंगामा किया। एनएसयूआई के छात्र नेता वंश माहेश्वरी का कहना है कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में कंडीशनल संबद्धता जारी कर दी गई है जो कि विश्वविद्यालय के परी नियमों के तहत नहीं है, विश्वविद्यालय ने 31 जुलाई 2023 तक दस्तावेज जमा न करने वाले कॉलेजों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की बात कही थी, लेकिन विश्वविद्यालय ने उन कॉलेजों पर कोई भी एक्शन नहीं लिया, विश्वविद्यालय के द्वारा कार्य परिषद सदस्यों की अनुपस्थिति में निर्णय लेकर कई काम शुरू कर दिए गए हैं जो कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय के अंदर बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। यही वजह रही कि आज उन्हें इस तरह का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को जगाने की कोशिश की है।




