सभी खबरें

अब सागर से इस "भाजपा विधायक" को मंत्री बनाने की उठी मांग, कार्यकर्ता बैठे जल सत्याग्रह पर

मध्यप्रदेश/सागर – गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) का विस्तार हुआ। जिसमें कांग्रेस (Congress) छोड़ कर आए लोगों का बखूबी ध्यान रखा गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थकों को मंत्री पद दिया गया। जिसके कारण भाजपा (BJP) के कई दिग्गजों का पत्ता कट गया। कई विधायकों की आस पर पानी फिर गया। 

भाजपा के कई दिग्गज विधायकों का पत्ता कट जाने के बाद अब इसका विरोध भी देखने को मिलने लगा हैं। मामला मध्यप्रदेश के सागर (Sagar) का है जहां भाजपाइयों को उम्मीद थी के यहां से विधायक शैलेंद्र जैन (MLA Shailendra Jain) को मंत्री बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बता दे कि यहां से पहले ही सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) को मंत्री बनाया जा चुका था, जबकि गुरुवार को यहां से भाजपा के कद्दावर नेता गोपाल भार्गव (Gopal Bhargav) को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

जिसके बाद यहां भाजपा कार्यकर्ताओं का जमकर गुस्सा फूटा हैं। भाजपा के कार्यकर्ता सागर से विधायक शैलेंद्र जैन को मंत्री बनाने की मांग पर अड़ गए हैं। इतना ही नहीं इस मांग को लेकर ये कार्यकर्ता जल सत्याग्रह पर बैठ गए।

बरहाल इन सब बातों को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) के बाद असंतुष्टि का माहौल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही मंत्रिपद की चाह रखने वाले भाजपा विधायकों (BJP MLAs) की नाराज़गी साफ झलक रहीं हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button