21वीं सदी के भारत में शादी के बाद भी क्यों नहीं मिल पा रहे अंजलि और इब्राहीम ?

Trending News: एक मुस्लिम लड़के इब्राहीम और एक हिंदू लड़की अंजलि ने चुपके से शादी कर ली। हालांकि शादी के करीब 1 साल बीत जाने के बाद भी वो एक साथ रहने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दरअसल लड़की का परिवार इस शादी से खुश नहीं हैं। अंजलि का परिवार इसे 'लव जिहाद' का मामला बता रहा हैं।
खास बात ये है कि 33 साल के इब्राहीम और 25 साल की अंजलि ने आर्य समाज के रीति-रिवाजों से शादी की थी। इब्राहीम ने शादी के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। शादी को 18 महीने हो चुके हैं लेकिन वे देश के अलग-अलग हिस्सों में 'बंधक' की तरह रह रहे हैं। यहां तक की ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चूका हैं।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है की दोनों ही वयस्क हैं और अपना फैसला खुद ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तो यहां तक कह दिया कि 'अलग धर्म में विवाह देश के लिए अच्छा हैं। फ़िलहाल आज इस मामले की सुनाई होनी हैं। हालांकि केस जितना लंबा खिंचता चला जा रहा है, अंजलि और इब्राहीम का पति-पत्नी की तरह साथ रहने का इंतजार भी उतना ही लंबा होता जा रहा हैं। हालांकि इस से पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भी कह चूका है कि दोनों ही वयस्क हैं और अपना फैसला खुद ले सकते हैं।
गौरतलब है कि अंजलि उसके माता पिता के साथ नहीं रह रहीं थी। अंजलि महिला केंद्र में रह रहीं थी। जहां से उसके माता पिता ने कथित रूप से अगवा कर लिया था और उसे मानसिक रूप से कमजोर बताते हुए जबरदस्ती मेंटल हॉस्पिटल में भेज दिया था। अंजलि के माता पिता की इस हरकत के बाद इब्राहीम सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।
बता दे कि अंजलि के माता पिता ने इब्राहीम को 'जालसाजी' के आरोप में जेल में डाल दिया गया। जिसके बाद इब्राहीम ने आरोप लगाया था कि अंजलि के पिता उसे रोज मारते-पीटते थे कि लड़के के खिलाफ गवाही दो. वो जब-जब मना करती थी तो मारते थे। इब्राहीम ने बताया की उनके खिलाफ अंजलि के पिता ने FIR की थी।
जानकारी के अनुसार, “इब्राहीम ने फर्जी शादी की थी, फर्जी हिंदू बनकर। बताया जाता है कि इब्राहीम अंजलि से 15 साल बड़ा है और तीन-चार बार शादी कर चुका हैं। वो तलाकशुदा है.”
फ़िलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। जहा इस पुरे मामले पर सुनवाई चल रही हैं। बता दे कि आज इस मामले पर सुनवाई होनी हैं।