ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेसभी खबरें

राहुल गांधी का विंध्य में चुनावी शंखनाद

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनावी शंखनाद हो चुका है। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी आज 10 अक्टूबर को विंध्य की धरा में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है।  राहुल गांधी आज विंध्य के दौरे पर आ रहे हैं। वे शहडोल के ब्यौहारी से जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दूसरा एमपी दौरा है।

राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस की रणनीति के हिसाब से बेहद अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे के बाद विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान अपने शबाब पर आ जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को मेगा शो बनाने की तैयारी की है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी की सभा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इस सभा के माध्यम से कांग्रेस विंध्य ही नहीं बल्कि महाकौशल क्षेत्र की भी कुछ सीटों को साधने की कोशिश में है।

राहुल गांधी का मध्य प्रदेश का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

10 अक्टूबर 2023 को राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे सतना पहुंचेंगे। राहुल गांधी और कमलनाथ हेलीकाप्टर से दोपहर 12 बजे सतना से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी और कमलनाथ दोपहर 1.50 बजे ब्यौहारी से हेलीकॉटर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे सतना पहुंचेंगे। राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे सतना से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button