30 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

राहुल गांधी पहुंचे MP,एयरपोर्ट से जन आक्रोश सभा स्थल के लिए हुए रवाना,

शहडोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दोपहर मध्यप्रदेश पहुंचे। वे शहडोल के ब्यौहारी में कांग्रेस जन आक्रोश आम सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ भी पहुंचे। राहुल गांधी की सभा के लिए तीन भव्य डोम बनाए गए है। राहुल गांधी और कमलनाथ दोपहर 1.50 बजे ब्यौहारी से हेलीकॉटर द्वारा दोपहर 2.15 बजे सतना पहुंचेंगे। वे दोपहर 2.20 बजे सतना से विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

राहुल गांधी सतना एयरपोर्ट से शहड़ोल के ब्यौहारी ग्राउंड स्थित सभा स्थल पहुंचे। सतना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस जनसभा के सहारे कांग्रेस विंध्य और महाकौशल को साधने की कोशिश में जुटी है। विंध्य के ब्यौहारी में आयोजित इस जनसभा में प्रदेश भर के कांग्रेस के नेता ब्यौहारी में जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।