सभी खबरें

अब बदलेगा भोपाल का नाम! मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान

भोपाल : मध्यप्रदेश में शहरों-जगहों के नाम बदलने की कवायद ज़ोरों शोरों से चल रहीं है। हालही में अभी होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया है। इस से पहले भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति किया जा चुका है। 

इसी बीच अब भोपाल का नाम बदलने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जिसको लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। 

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल का नाम बदलने के लिए भी हम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए मैं काफी दिनों से प्रयासरत हूं। अब भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने का प्रयास करेंगे।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश से गुलामी के सारे चिह्न मिटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नाम जो हमें गुलामी की याद दिलाते हैं, उन्हें बदला जाएगा।

इधर, मंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही भोपाल का नाम बदले जाने पर काम शुरू हो सकता है। बहरहाल, अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button