अब मैहर बनेगा जिला; पूरी हुई त्रिपाठी की आस

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले मैहर को बड़ी सौगात दी। cm शिवराज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही मैहर को जिला बनाया जाएगा। इसके लिए आज से ही प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
आपको बता दें कि मैहर को जिला बनाने को लेकर विधायक नारायण त्रिपाठी और क्षेत्र की जनता लम्बे समय से इसका इंतजार कर रही थी। जिसके चलते कई बार भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत के सुर तान लिए थे। इस दौरान उन्होंने सीएम चौहान से लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर मैहर को जिला बनाने की मांग की थी। और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली थी। हालंकि 2018 से पहले cm शिवराज ने मैहर को जिला बनाने को लेकर घोषणा की थी लेकिन 2018 में सरकार न बन पाने के कारण मैहर को जिला नहीं बनाया जा सका। उसके बाद विधायक त्रिपाठी ने 2020 में तत्कालीन सीएम कमलनाथ से मैहर को जिला बनाने का आग्रह किया। जिसके बाद उस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी भी मिली। लेकिन कमलनाथ सरकार की गिरते ही कैबिनेट की मंजूरी अधर में लटक गई और मैहर जिला बनने से चूक गया था। लेकिन अब जाकर विधायक त्रिपाठी की महेनत रंग लाई। और मैहर वासियों की आस पूरी हुई। cm शिवराज की घोषणा के बाद मैहर में ख़ुशी का माहौल बना हुआ हैं। और क्षेत्र की जनता इसका श्रेय विधायक नारायण त्रिपाठी को दे रही है।



.jpg)
