अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि सचिन के शानदार रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा – इंजमाम-उल-हक

खेल डेस्क – पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने YouTube पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि 24 साल के अपने करियर में सचिन ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। इंजमाम-उल-हक ने कहा कि सचिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला और सालों तक कई अविश्वसनीय प्रदर्शन किए। ये केवल तभी संभव है जब खिलाड़ी में एक असाधारण प्रतिभा हो। इस दौरान सचिन ने कई रिकॉर्ड बनाए। इन रिकॉर्ड कि कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
इंजमाम-उल-हक ने कहा कि सचिन ने मुझे सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित तब किया जब मैंने सचिन को 16-17 साल की उम्र में मैदान में देखा। सन 1989 में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर उन्होंने पाकिस्तान के लेग स्पिनर अब्दुल कादिर से चुनौती ली थी और एक ओवर में चार छक्के मारे थे। उन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे में वसीम अकरम, वकार यूनुस और इमरान खान सहित कई गेंदबाजों का सामना किया और अपनी बल्लेबाजी के प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।
इंजमाम-उल-हक यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा की मेरे मन में हमेशा यह भावना थी कि सचिन और क्रिकेट एक-दूसरे के लिए बने हैं। सचिन ने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 18 हजार से भी ज्यादा रन बनाए, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश बल्लेबाज 8,000-8,500 रन बनाकर अपना करियर समाप्त करते हैं। लेकिन सचिन का कोई जवाब नहीं। अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि सचिन के शानदार रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा।
बता दे कि भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को आज भी लोग गॉड ऑफ़ क्रिकेट के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपने 24 साल के करियर वो काम किया है जो शायद कोई और न कर सकें। देश समेत दुनिया के लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। दुनिया भर में उनके बहुत ज्यादा प्रशंसक हैं।




