सभी खबरें

पोर्नोग्राफी केस में कुंद्रा को नहीं राहत, 14 दिन के लिए पुलिस की हिरासत में

 

मुंबई : पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को फ़िलहाल अभी लम्बे समय तक कोई राहत मिलने के आसार नज़र नहीं आ रहें हें | हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई तक टाल दी है, पुलिस ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा समेत 11 लोगों को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था | बता दे की राज कुंद्रा की मुश्किलें दिन पे दिन बढती जा रही हैं , क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज के 4 कर्मचारी उसके खिलाफ गवाही देने को तैयार हैं | अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा है | 

क्राइम ब्रांच ने राज और शिल्पा शेट्टी के जॉइंट अकाउंट की जांच के लिए फाइनेंसियल ऑडिटर Appoint किया है सूत्रों के मुताबिक  क्राइम ब्रांच को शक है कि हॉट शॉट और बॉली फेम ऐप से हुई कमाई का पैसा इस अकाउंट में ही आता था।  राज कुंद्रा की मैकबुक और फोन सीज किए गए हैं। इसके अलावा उसका कोटक और सिटी बैंक का अकाउंट भी सीज कर दिया गया है। 9 डिजिटल फाइल और बड़ डेटा बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि राज ने एप्पल से करीब 1.64 करोड़ का पेमेंट रिसीव किया है। गूगल प्ले स्टोर से उसे कितनी कमाई हुई है, इसका पता चलना बाकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button