31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल : “महाराज” के बंगले में घुसा नाले का पानी, सामान हुआ बर्बाद, प्रशासन में भी हड़कंप

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दो दिन में हुई बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।हालात इतने बदतर हो गए कि शहर की सबसे पॉश कही जाने वाली VVIP कॉलोनी श्यामला हिल्स में पहाड़ी नाले वीआईपी बंगले में उफन पड़े।

बता दे कि भोपाल के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में स्थित सरकारी बंगला B 5 बारिश में पानी पानी हो गया। खास बात ये है कि बंगला B5 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का है।

भारी बारिश होने के कारण पूरा बरसाती नाला सिंधिया के बंगले में उफन पड़ा। इस दौरान घर में रखा सामान बर्बाद हो गया। कर्मचारी रातभर पानी निकालने में जुटे रहे।

सिंधिया के सरकारी निवास में पानी भरने से प्रशासन में भी हड़कंप के हालात हो गए। नगर निगम और पीएचई के अफसर तत्काल टीम सहित मौके पर पहुंच गए और नाले का बहाव मोड़ दिया।

हालांकि, भोपाल नगर निगम कमिश्नर वीकेएस चौधरी ने माना कि 2 दिन पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सरकारी बंगले में नाले का पानी घुसने की शिकायत मिली थी। उसके बाद पहाड़ी से आने वाले नाले का रूट बदला गया। अब वह समस्या खत्म हो गई है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।