सभी खबरें
किराए के लिए कोई भी मालिक किराएदार पर दबाव नहीं डाल सकता:- सीएम शिवराज

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- सीएम शिवराज सिंह चौहान इस वक्त फेसबुक पर लाइव के दौरान मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे. शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस वक्त कोई भी मकान मालिक किराए पर रह रहे लोगों पर पैसे लेने का दबाव नहीं बनाएगा. अगर ऐसी शिकायत सामने आती है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम ने कहा कोरोना संक्रमितों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि सभी डॉक्टर्स का भी इस वक्त खास ख्याल रखा जाएगा. ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना किट अस्पतालों में मौजूद रहेंगे




