क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं? निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी
.jpeg)
- क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगेगा या नहीं? निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी
- सलाह मशवरा के बाद होगा फैसला
- क्रिप्टो करेंसी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उठ रहे सवालों पर दिया स्पष्टीकरण
नई दिल्ली:- क्रिप्टोकरेंसी पर इन दिनों लगातार सवाल उठ रहे हैं इसके साथ ही राज्य सभा में विपक्ष द्वारा यह मुद्दा तेजी से उठाया जा रहा है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर उठ रहे सवालों पर शुक्रवार को राज्यसभा में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध लगाया जाएगा या नहीं सरकार ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है इस बारे में अंतिम फैसला स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह मशविरा के बाद किया जाएगा बजट में वित्त मंत्री ने क्रिप्टो एसेट के ट्रांजैक्शन पर 30% टैक्स का भी प्रावधान रखा है राज्यसभा में वित्त मंत्री ने कहा हमने गिरफ्त से होने वाले मुनाफे पर टैक्स लगाया है इसे वैध बनाने प्रतिबंधित करने के लिए कुछ नहीं कह रही हूं प्रतिबंध लगाना है या नहीं यह सब तय होगा जब मुझे परामर्श से इनपुट मिलेगा. इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.




