सभी खबरें

कटनी में सुरंग धंसने से 9 मज़दूर फंसे, 7 को सुरक्षित निकाला, 2 को बचाने का प्रयास जारी

कटनी : मध्यप्रदेश में कटनी के स्लीमनाबाद में बरगी नहर की निर्माणाधीन सुरंग धंसने से 9 मजदूर अंदर फंस गए। बताया जा रहा है कि नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से बाणसागर तक अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। इसी दौरान मिट्‌टी धंसने से हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ। इसके बाद जबलपुर से पहुंची SDRF की टीम ने रात को ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि 7 मज़दूरों को बचा लिया गया। जबकि, अन्य फंसे 2 मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रहीं है।

वहीं, इस पूरे मामले में कलेक्टर ने बताया कि घटनास्थल पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस लगाई गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए जबलपुर मेडिकल अस्पताल और कटनी जिला अस्पताल तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button