सभी खबरें

Breaking:- पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव :- आज पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो के माध्यम से ट्वीट कर दी है. 

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है.  इस मुश्किल समय में आपका साथ और स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताक़त है! जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच आऊंगा. साथ ही उन्होंने लोगों से खुद का और प्रियजनों का ध्यान रखने की अपील की.

https://twitter.com/UmangSinghar/status/1315355301768433665?s=09

 इस वक्त उमंग सिंघार इंदौर के मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती हैं अस्पताल से ही वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक दिन बाद ही बदनावर आने वाला था पर कोरोना के प्रकोप से बच नहीं सका लेकिन मुझे बदनावर की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि बदनावर की जनता कांग्रेस के कमल सिंह पटेल को भारी मतों से जिताएगी. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आप सब के बीच जल्द उपस्थित होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button