सभी खबरें

सुशांत सिंह और उनके पिता के संबंधो पर सवाल उठाने वाले शिवसेना सांसद को अभिनेता के चचेरे भाई ने भेजा लीगल नोटिस

सुशांत सिंह और उनके पिता के संबंधो पर सवाल उठाने वाले शिवसेना सांसद को अभिनेता के चचेरे भाई ने भेजा लीगल नोटिस 

 शिवसेना सांसद ने संजय राउत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के संबंधों को लेकर बयान दिया था जिसके बाद नीरज कुमार बबलू ने संजय राऊत को लीगल नोटिस भेजा है जिसमें यह बात कही गई है कि अपने बयान के लिए वह माफी मांगे.

 नीरज कुमार बबलू ने ईमेल के जरिए कोर्ट नोटिस भेजकर संजय राऊत को 48 घंटे की मोहलत दी है. अगर संजय राऊत ऐसा नहीं करते हैं तो सक्षम न्यायालय के अंतर्गत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे.

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र में लिखे लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। सुशांत इस शादी के खिलाफ थे और इस वजह से पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। हालांकि सुशांत के मामा आर सी सिंह ने दूसरी शादी की बात को सिरे से खारिज किया.

 सुशांत मामले में लगातार गुत्थी उलझती ही जा रही है कल ईडी ने रिया उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत के मोबाइल जप्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. वहीं दूसरी तरफ से सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने इस बात का खुलासा किया कि सुशांत के जिंदगी के सारे फैसले रिया लेती थी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button