सभी खबरें

शिक्षक भर्ती घोटाला:- मेहनती युवाओं को सरकार अगर न्याय नहीं देगी, तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा:- प्रियंका गांधी

  • शिक्षक भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति
  • शिक्षक भर्ती घोटाला:- मेहनती युवाओं को सरकार अगर न्याय नहीं देगी, तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा:- प्रियंका गांधी
  •  69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला

 

उत्तर प्रदेश/गरिमा श्रीवास्तव :-  उत्तर प्रदेश(UttarPradesh) में शिक्षक घोटाला को लेकर लगातार राजनीति(Politics) चल रही है इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा(PriyankaGandhi)  ने 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले को उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला बताया है. साथी प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि अगर मेहनती युवाओं को सरकार न्याय नहीं दे सकती तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा…

 यहां जानिए प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर क्या कहा:

69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना – ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। 

मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1269872899118075905?s=19

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1269872901747961857?s=19

 क्या है मामला:

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों की 69000 शिक्षक भर्ती के लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद छात्रों में तमाम अंकपत्रों को लेकर आक्रोश फैल गया है. सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में धर्मेंद्र विनोद समेत तीन अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. धर्मेंद्र ने परीक्षा में 150 में से 142 अंक प्राप्त किए थे. हैरानी की बात तब हुई जब धर्मेंद्र से सवाल किया गया कि राष्ट्रपति का नाम क्या है और धर्मेंद्र जवाब नहीं दे पाया तो इस घोटाले का धीरे-धीरे खुलासा होने लगा. फर्जीवाड़ा करने में मदद करने वालों का भी नाम सामने आया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button