5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

विदिशा : दो बार पहले भी धसक चुका है, "मौत का कुआं" अगर सरपंच लेते सुध तो नहीं होता ये बड़ा हादसा 

विदिशा : दो बार पहले भी धसक चुका है, मौत का कुआं, अगर सरपंच लेते सुध तो नहीं होता ये बड़ा हादसा 

मध्यप्रदेश/विदिशा : विदिशा जिले में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। लाल पठार में एक कुएं में एक बच्चा गिर गया, उसे बचाने जब लोग पहुंचे तो पूरा कुआं ही धंस गया। कुएं के आसपास भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से करीब 40 लोग उसमें गिर गए। कुआं धसने की इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि 20 लोगों को बचा लिया गया हैं। वहीं,15-20 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका हैं। 

इस गंभीर हादसे के बाद अब कई तरह के बड़े खुलासे हुए हैं। धसकने वाले कुएं के पास रहने वाली महिला अनीता ने बताया कि ये कुआं इससे पहले भी दो बार धसक चुका हैं। इसके धसकने की शिकायत सरपंच से भी कई बार की गई, सरपंच को तस्वीरों के साथ सबूत दिए जा चुके हैं। महिला ने बताया कि सरपंच से पहले जून और फिर जुलाई में रहवासियों ने शिकायत की थी। इन शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। अधिकारी सही समय पर जाग जाते तो बड़ा हादसा नहीं होता। 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की हैं। घायलों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।