सभी खबरें

बस के पहिए पर दौड़ती राजनीति, प्रियंका गांधी के निजी सचिव ने फिर से यूपी सरकार को लिखा पत्र

  • बस के पहिए पर दौड़ती राजनीति,
  • प्रियंका गांधी के निजी सचिव ने फिर से यूपी सरकार को लिखा पत्र

 उत्तर प्रदेश/गरिमा श्रीवास्तव:-प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi( के निजी सचिव संजीव सिंह (Sanjeev Singh) ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश अपर सचिव को पत्र लिखा है. और पत्र में कहा गया है कि हम कल सुबह से बसों के साथ बॉर्डर पर खड़े हैं, हमें नोएडा(Noida) गाजियाबाद(Gaziyabad) जाने से रोका गया है, तो वहीं आगरा (Agra)में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी भी हुई है.

 प्रियंका गांधी के निजी सचिव का कहना है कि आगरा पुलिस ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू(Ajay Kr.Lallu) के साथ दुर्व्यवहार भी किया है. साथ ही यह भी कहा कि शाम 4:00 बजे तक हम यहीं पर रहेंगे.

 इस वक्त मजदूरों (Labours)को लेकर बस पर दौड़ती सियासत अब सड़कों पर आ गई है. यूपी राजस्थान बॉर्डर देखते ही देखते जंग का अखाड़ा बन गया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया है और और लखनऊ (Lucknow)के हजरतगंज(Hazratganj) थाने में अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है, जिन पर बसों की गलत जानकारी देने का आरोप है.

 बबलू कुमार(Babloo Kumar) एसएसपी आगरा ने कहा कि बसों की गलत जानकारी देने के आरोप में इन पर एफ आई आर दर्ज किया गया है…

 एक तरफ देश जहां इस वक्त कोरोनावायरस (CoronaVirus)जैसी महामारी से जूझ रहा है तो वही कई नेता लगातार राजनीति करने पर उतर आए हैं… मजदूरों के नाम पर यह ओंछी राजनीति लगातार देखने को मिल रही है..

 अब देखना यह होगा कि आगे आने वाले दिनों में मजदूरों के नाम पर और क्या-क्या होता है…..

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button