सभी खबरें

जबलपुर:- विधायक लखन घनघोरिया की फार्च्यूनर कार पलटी, और फिर…………

विधायक लखन घनघोरिया की फार्च्यूनर कार पलटी, और फिर…………

 

 

रायसेन:- रायसेन के पास बड़ा हादसा होने से बच गया.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जबलपुर की पूर्व विधानसभा से विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया की फार्च्यूनर कार NH-12 में उदयपुरा-देवरी के पास पांजरा गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताते चलें कि इस कार से विधायक घनघोरिया की बेटी और बेटा भोपाल से जबलपुर जा रहे थे, इसी बीच यह बड़ा हादसा हो गया.दुर्घटना की खबर लगते ही पूर्व मंत्री भी मौके पर पहुंच गए।

 

इस दुर्घटना में विधायक का ड्राइवर, बेटा और बेटी घायल हुए है। अच्छी बात यह रही कि कार के सभी एयरबैग खुल गए। जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। घायलों का उदयपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। जहां से वह दूसरी कार से जबलपुर अपने घर लौट गए।

मामला थाना देवरी रायसेन है। यह बात सामने आ रही है कि  कार की रफ्तार बहुत तेज़ थी । इसी वजह से ड्राइवर कार पर अपना संतुलन नही बना सका। कार कई बार पलटने के बाद काफी दूर तक चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button