सभी खबरें

माफ़ कर दो, मैं मंत्री का भतीजा नहीं, FIR दर्ज होते ही गिड़गिड़ाया युवक, कहा जोश में था 

गुना : शनिवार को पचोर के मैरिज गार्डन में गुना के ख्यावद से दृगपालसिंह सिसौदिया के बेटे अश्विनी सिंह की बारात आई थी। जब शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2 बजे पुलिस यहां डीजे बंद कराने पहुंची, तो बारातियों में शामिल उदयराज सिंह सिसोदिया नाम के एक युवक ने पुलिस के साथ बदतमीजी की, साथ ही गाली गलौच भी की। 

पुलिसवालों पर चिल्लाते हुए कहा उदयराज सिंह सिसोदिया खुद यहां बैठा है। बुलाओ TI को…कौन है यहां का TI। लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं..प्रशासन हम हैं। बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। फर्जी नहीं हैं, ओरिजिनल हैं हम। 

वहीँ, जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, तो उदयराज अभद्रता पर उतर आया। इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। बाद में पुलिस ने उदयराज सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही कोलाहल अधिनियम, गाली-गलौज करने सहित धमकी देने का मामला दर्ज किया।

अब इस पुरे मामलें में एक नया मोड़ सामने आया है। बता दे कि उदयराज सिंह सिसोदिया ने अपनी इस हरकत पर माफ़ी मांग ली है। इतना ही नहीं खुद को मंत्री का ओरिजनल भतीजा बताने वाला उदयराज अब खुद को आम आदमी बता रहा है। उसने जोश में आकर ये हरकत करने की बात कही। वहीं, केस दर्ज होने के बाद अब वह गिड़गिड़ाने लगा है।

इससे पहले SP प्रदीप शर्मा ने मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया को इस घटना से अवगत कराया था। SP को मंत्री ने बताया कि उदयराज नाम का मेरा भतीजा नहीं है। दरअसल, उदयराज सिंह सिसोदिया किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का भतीजा निकला। उसने पुलिस को धमकाने के लिए मंत्री का नाम लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button