सभी खबरें

कोरोना बेकाबू: राजधानी भोपाल में कोलार बना हॉटस्पॉट, सरकारी आंकड़ों पर संदेह

कोरोना बेकाबू: राजधानी भोपाल में कोलार बना हॉटस्पॉट, सरकारी आंकड़ों पर संदेह

 

  •  देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
  •  पिछले 24 घंटे में 1.79 लाख नए केस, इनमें 552 ओमिक्रॉन
  •  भोपाल में 489 तो इंदौर में 645 नए पॉजिटिव
  • सुप्रीम कोर्ट के चार जज 5% स्टाफ और संसद के 400 कर्मचारी संक्रमित 

 

भोपाल:- देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है.भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 लाख 79 हज़ार 723 नए मामले आए हैं. वहीं 46 हज़ार 569 रिकवरी हुईं और 146 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं.

देश में इस वक़्त कुल मामले 3 करोड़ 57 लाख ,07हज़ार 727 हैं.

वहीं सक्रिय मामले देखें तो 7लाख 23 हज़ार 619 मामले हैं.

अब तक 3 करोड़ 45 लाख 00,172 लोगों की रिकवरी हो चुकी है और 4 लाख 83 हज़ार 936 मौतें हुई हैं.

 मध्य प्रदेश में कोरोना बेकाबू :-

 मध्यप्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है.24 घंटे में इंदौर में 645, भोपाल में 489 ग्वालियर में 328 तो जबलपुर में 192 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. अगर प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट की बात करें तो इन चारों शहरों को सबसे बड़ा हॉटस्पॉट माना जा रहा है. प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार में तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कोलार भोपाल का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है.पिछले 24 घंटे में कोलार से 210 मरीज सामने आए हैं.

 भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

 प्रदेश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और एहतियात कम होता जा रहा है . स्वास्थ्य विभाग की सरकारी आंकड़े कुछ ही दिनों में दोगुने हो रहे हैं लेकिन इस पर भी संदेह है. क्योंकि इन आंकड़ों में सेल्फ टेस्ट किट का कोई जिक्र नहीं होता है.

बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई सेल्फ टेस्ट किट में पॉजिटिव आता है तो उनकी निगरानी कौन करेगा?

 यह किट मेडिकल स्टोर सॉरी कॉमर्स कंपनियों द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही हैं. ना तो इस कट का कोई लेखा-जोखा है और ना ही स्किट के द्वारा पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कोई पहचान सामने आ रही है.

अगर महामारी कानून के हिसाब से समझें तो इससे पीड़ित हर मरीज की जानकारी रखना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जिम्मेदारी है. लेकिन सीएमएचओ कार्यालय के पास ही सेल्फ किट से टेस्ट करने वाले मरीजों की कोई जानकारी नहीं है.

 सुप्रीम कोर्ट के चार जज और 150 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संसद में नियमित टेस्ट के दौरान 400 कर्मचारी संक्रमित मिले. इससे इस महीने के अंत में शुरू होने वाले बजट सत्र पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं.

 कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है आप सभी से गुजारिश है कि सभी अपनी सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. नियमित मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button