मनरेगा के तहत काम तो करा लिया गया, पर पेमेंट अब तक नहीं हुआ……

मनरेगा के तहत काम तो करा लिया गया, पर पेमेंट नहीं हुआ……
बड़वानी : हेमंत नागजीरिया
मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम बरदा में 2016-17 में स्वच्छता अभियान के तहत संजय पिता विजय के शौचालय का निर्माण हुआ था। लेकिन आज तक पेमंट उनके अकाउंट में नही मिला है। उनके अनुसार काफी बार सरपंच, सचिव के पास गए थे । उनके अनुसार संजय को बताया गया कि ग्राम पंचायत ने उनके बैंक अकाउंट में पैसे डाल दिये है।

लेकिन जब “द लोकनीति” की टीम ने पड़ताल की तो जानकारी आयी कि उनके खाते में शौचालय के कोई पेमेंट नही मिला है। शौचालय बनाने के खर्च भी पार्थी से करवाया गया था। जबकि शौचालय बनाने का खर्च पंचायत में बिल भी लगाया गया हैं। तत्कालीन सचिव रहे से बात की तो उन्होंने बताया कि संजय को उनके पास पहुंचा दीजिये में बता दूंगा की कहा से कैसे पैमेंट उनके खाते में आया है।

मुँह जबानी बताया गया कि तुम दोंनो के अलग अलग खतों में पेमेंट आया है जबकि ऐसा कुछ भी नही हुआ है। इनके जॉब कार्ड अपनी जुबानी खुद कहते है कि संजय पिता विजय ने काम किया पर सरकारी तौर पर उसके मजदूरी,व शौचालय के पेमेन्ट नही मिले।

.jpeg)



