सभी खबरें

ऐसा होगा PM Modi का नया Cabinet….उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का बढ़ेगा दर्जा, हलचल तेज़ 

नई दिल्ली – बुधवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) होगा। राजनीतिक एक्सपर्ट्स ने इशारा किया है कि जेडीयू को मंत्रालय में अहम हिस्सेदारी मिल सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां से भी महत्वपूर्ण नेताओं को जगह दी जा सकती हैं। ऐसी सभी जातियों, समूहों पर निगाहें हैं, जिन्हें अभी तक प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका हैं। पश्चिमी यूपी से दिल्ली और लखनऊ की राजनीति में ऐसे समूहों के नेताओं को जगह मिल सकती है जिनका प्रतिनिधित्व कम हैं। 

सूत्रों ने कहा कि मुख्य फोकस सभी राज्यों और विशेष क्षेत्रों पर हैं। महत्वपूर्ण ये है कि ये बदलाव चुनावी राज्यों को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। बता दें कि अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का दर्जा बढ़ सकता हैं। 

खबरों की मानें तो नई कैबिनेट आजाद भारत के इतिहास में सबसे युवा कैबिनेट (Youngest Cabinet) होगी। सूत्रों ने कहा कि विस्तार के बाद नई कैबिनेट की औसत आयु सबसे कम होगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और प्रशासनिक अनुभव वाले लोगों को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'कुल मिलाकर दो दर्जन से ज्यादा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि होंगे। योजना ये है कि छोटे-छोटे समुदायों को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया जाए। 

बता दें कि साल 2019 में सरकार बनने के बाद अब तक मोदी कैबिनेट में कोई विस्तार नहीं हुआ हैं। जबकि कई मंत्रियों के पास तीन कैबिनेट पोर्टफोलियो तक हैं। ऐसे में आज मोदी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है जिसको लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button