सभी खबरें

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर लौटे घर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर लौटे घर 

Bhopal Desk:Garima Srivastav

हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) कोरोना (Corona)की चपेट में आ गए थे.. जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना का मात दे दी है. और वह स्वस्थ होकर आज अपने घर को वापस आ गए हैं. हालांकि उनकी मां का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है… और यह माना जा रहा है कि उनकी स्थिति में भी सुधार हुआ है.. 

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर वापसी की जानकारी दी. और कहा कि 

देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है। 

उनकी माताजी, श्रीमंत राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना। 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1272745050103939072?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button