सभी खबरें

क्यों आज भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर उतरी है मैदान पर ?

बेंगलुरु :- आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का फाइनल मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है।  अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे की भारतीय टीम आज काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। बापू नाडकर्णी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर उतरी है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को पूर्व ऑलराउंडर नाडकर्णी का निधन मुंबई में हुआ था। वे 86 साल के थे। नाडकर्णी ने 1963-64 में इंग्लैंड के खिलाफ मद्रास (अब चेन्नई) टेस्ट में लगातार 21 ओवर में मेडन किए थे। तब उन्होंने 32 ओवर में सिर्फ 5 रन दिए थे। उस दौरान कुल 27 ओवर मेडन फेंके थे। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी।

ऑल राउंडर थे नाडकर्णी
नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने भारत के लिए 41 टेस्ट में 1414 रन बनाए। इस दौरान कुल 88 विकेट भी अपने नाम किए। 43 रन पर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने मुंबई के लिए 191 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 500 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान 8880 रन भी बनाए थे। नाडकर्णी ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में डेब्यू किया था। वहीं, आखिरी मैच ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 1968 में खेला था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button