11 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रांची(झारखण्ड): दो पत्नियों ने थाने में किया "पति के दिन" का बंटवारा, 3 दिन इधर 3 दिन उधर

दो पत्नियों ने एक व्यक्ति के साथ रहने के लिए उसका दिन में बंटवारा किया। पति के सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहने पर सहमति हुई। दोनों महिलाओं ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी।

रांची: सदर थाने में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। दो पत्नियों ने एक व्यक्ति के साथ रहने के लिए उसका दिन में बंटवारा किया। पति के सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों के साथ रहने पर सहमति हुई। दोनों महिलाओं ने पति को एक दिन की छुट्टी भी दी।

दरअसल, शनिवार को दूसरी पत्नी सदर थाने पहुंची और शिकायत की, कि इकरारनामे को तोड़ते हुए पांच दिन से उसका पति घर नहीं आया है। वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा है। अब पहली पत्नी के संग गए राजेश की वापसी नहीं होने से दूसरी पत्नी परेशान थी। शनिवार को दूसरी पत्नी ने थाने में इसे लेकर शिकायत की। इससे पुलिस भी परेशानी में पड़ गई। पुलिस ने राजेश कुमार को थाने बुलाया और समझाया। इसके बाद राजेश दूसरी पत्नी के साथ चला गया।

पुलिस ने कराया समझौता
पुलिस की मौजूदगी में इससे पहले भी दोनों महिलाओं ने समझौता किया था। यह सहमति बनी थी कि दोनों को पति के साथ रहने के लिए दिन का बंटवारा बराबर-बराबर हो। सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। पर पति जब पांच दिन तक एक ही पत्नी के साथ रह गया तो दूसरी को इसकी शिकायत पुलिस से करनी पड़ी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।