सभी खबरें

Rajasthan Politics:- राजस्थान कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों ने वरिष्ठ नेतृत्व से किया संपर्क, माफी मांग कर पार्टी में वापस होना चाहते हैं शामिल!

Rajasthan Politics:- राजस्थान कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों ने पार्टी से किया संपर्क,  माफी मांग कर पार्टी में वापस होना चाहते हैं शामिल!

 जयपुर:- राजस्थान में लगातार सियासी घमासान चालू है इसी बीच खबर यह आई है कि राजस्थान कांग्रेस के कुछ बागी विधायकों ने पार्टी से संपर्क किया। उनमें से कुछ वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिले और पार्टी ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है, जिसके बाद वे शीर्ष नेतृत्व से मिलने और शिकायतें बताने के लिए स्वतंत्र हैं. 

 दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि सुलह करने के लिए सचिन पायलट और उनके साथ सभी बागी विधायक राहुल गांधी से मिल सकते हैं. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक में यह संकेत दिया है कि आलाकमान जो भी फैसला लेगा वह उन्हें मंजूर होगा. 

 अब देखना यह होगा कि क्या वाकई सचिन पायलट और राहुल गांधी के मिलने के बाद सुलह हो सकती है या नहीं. सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि इस मुलाकात की पहल आलाकमान द्वारा की गई है.. इससे साफ नजर आ रहा है कि आलाकमान सचिन पायलट और सभी बागी विधायकों से सुलह करना चाहते हैं. 

 वहीं विधानसभा सत्र शुरू होने में सिर्फ 4 दिन बाकी है कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा लगातार यह कोशिश कर रही है कि किस तरह से सरकार को गिराया जाए पर भाजपा में फूट पड़ चुकी है 14 अगस्त को हम अपना बहुमत साबित करेंगे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button