सभी खबरें

New Guidelines : ऐसे होगा 15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन, CM शिवराज ने दिए ये निर्देश

भोपाल : मध्यप्रदेश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशनके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। दरअसल, आज केंद्र सरकार के साथ राज्य की बैठक के बाद शिवराज सरकार ने कोरोना पर समीक्षा बैठक की। जिसमें बताया गया कि प्रदेश मे एक अनुमान के अनुसार मध्यप्रदेश में टीकाकरण के लिए 15 से 18 वर्ष आयु समूह के करीब 48 लाख लाभार्थी होंगे। प्रदेश के 17 हजार 892 विद्यालयों में 36.8 लाख विद्यार्थियों का नामांकन है। जो बच्चे स्कूल नहीं जाते, उन्हें भी स्कूलों के टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। 

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए Cowin App/कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। इनका तीन जनवरी से टीकाकरण किया जाएगा। अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट (वॉक-इन) भी बुक किया जा सकता है। ऐसे लाभार्थियों को सत्यापनकर्ता/वैक्सीनेटर द्वारा ऑनसाइट भी पंजीकृत किया जा सकता है। विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालयों में टीका लगेगा।

इसके अलावा सीएम शिवराज ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति की व्यवस्था जारी रहे। अभी स्थिति भले गंभीर नहीं, लेकिन सभी जरूरी ऐहतियात बरते जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button