सभी खबरें

BigBreaking :- कोरोना को लेकर 1 दिसंबर से जारी होंगी नई गाइडलाइन

BigBreaking :- कोरोना को लेकर 1 दिसंबर से जारी होंगी नई गाइडलाइन 

नई दिल्ली :- कोरोना को लेकर सरकार एक दिसंबर से नई गाइडलाइन जारी करने जा रही है। केंद्र सरकार ने कहा है कि COVID-19 उपयुक्त व्यवहार को राज्य बढ़ावा दें, रोकथाम के कदमों को लागू करें। गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देश 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे..राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संक्रमण की रोकथाम के कड़े उपाय करना, विभिन्न गतिविधियों पर SOPs जारी करने और भीड़ को नियंत्रण रखना अनिवार्य होगा

कटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी। स्थानीय जिला, पुलिस और नगरपालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे कि निर्धारित उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए। राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश सरकार संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे

कल ही कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने सभी राज्यों में कोरोना स्थिति पर जायजा लिया था। 


उन राज्यों के कन्टेंटमेंट जोन में नाईट कर्फ्यू लगाया जा सकता है जहाँ कोरोना का खतरा चरम पर पहुँच रहा है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button