सभी खबरें

क्योंकि शिवराज को घर में ज़्यादा रुकने की इजाजत नहीं, इसलिए घूमते है बाहर – अजय सिंह

भोपाल – मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों आमने सामने आ चुकी हैं। बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। बता दे कि भारी बारिश के चलते मध्यप्रदेश के मंदसौर में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। और इसी का ज्याजा लेने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सोमावर को मंदसौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही वहां के लोगों से बातचीत की। इसके अलावा शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर भी हमला बोला। शिवराज ने सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए। और इसी के साथ ही मध्यप्रदेश में सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के इस आरोप के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इसके ज़ोरदार पलटवार किया हैं। 

अजय सिंह ने कहा शिवराज जी भूल नहीं पा रहे हैं कि वह अब मुख्यमंत्री नहीं है उन सबकी जवाबदारी उनकी नहीं हैं। कमलनाथ जी की सरकार संदेवनशील हैं। अजय सिंह ने आगे कहा अब उन्हें घर में ज़्यादा रुकने की इजाज़त नहीं मिलती है, इसलिए वो ज़्यादा बाहर घूमते रहते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा प्रशासन पूरी तरह से इस मामले पर नज़र बनाया हुआ हैं। साथ ही प्रशासन द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जा रही हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया की क्या सीएम कमलनाथ या मंत्री वहा का दौरे नहीं करेंगे, इस पर उन्होंने कहा की अक्सर वीआईपी लोगों के जाने से व्यवस्था और बिगड़ा जाती हैं। इसलिए फिलहाल दौरा नहीं किया हैं। लेकिन हम इस मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button