सभी खबरें

कांग्रेस ने बताया जयवर्धन सिंह को "भावी मुख्यमंत्री", प्रदेश में मचा बवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रही शिवराज कैबिनेट के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। इसी बीच एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया हैं। मामला भोपाल का है जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के पुत्र और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) को ‘भावी मुख्यमंत्री’ बताया हैं। 

दरअसल, गुरुवार को जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) का जन्मदिन था। इसी को लेकर शहर में बधाई के पोस्टर (Poster) लगाए गए थे। जिसमें जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) को ‘भावी मुख्यमंत्री’ (Future Chief Minister) बताया गया। 

 

 

यह पोस्टर युथ कांग्रेस (Youth Congress) द्वारा लगाया गया है, जिसमे लिखा है ‘मध्य प्रदेश के ‘भावी मुख्यमंत्री’ जयवर्धन सिंह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, प्रदेश की शक्ति, कांग्रेस की शक्ति, युवा शक्ति। 

वहीं, सोशल मीडिया (Social Media) पर ये पोस्टर वायरल होते ही भाजपा (BJP) ने इसको लेकर कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधना शुरू कर दिया हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सियासी बवाल भी तेज़ हो गया हैं। जबकि इस पोस्टर से मचे बवाल के बाद इसे हटा लिया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button