सभी खबरें

Barwani Breaking : बड़वानी में मिले एक साथ कोरोना के कई मरीज़ ,एक अस्पतालकर्मी भी संक्रमित

Barwani से संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया कि रिपोर्ट 

कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे भोपाल और इंदौर के बाद प्रदेश के दूसरों शहरों में भी पाँव पसारने शुरू कर दिए हैं | बड़वानी के सेंधवा में 9 और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद यहाँ संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 हो गया है। ये उसी मोहल्ले के मरीज हैं जहाँ पर एक परिवार के 3 मरीज मीले थे। जिसमें एक 84 वर्ष के मरीज की मौत हो गयी थी। प्रशासन ने समय पर पूरे नगर को कर्फ़्यू लगा कर सील कर दिया था। साथ ही पूरे मोहल्ले के नागरिको को चेक कर रिपोर्ट भेज दी थी।आज रिपोर्ट आने पर उपरोक्त जानकारी मिली।

इन्हें हुआ है संक्रमण 

सिविल अस्पताल से भेजे गए सैंपलों में बुधवार को 09 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमे 01 अस्पतालकर्मी सहित मदीना नगर और अमन नगर के 8 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिसमे सिविल अस्पताल के     बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता संतोष पिता सेंदानकर 46 उम्र सहित मदीना नगर के फैजान (15), फैजी (19), अनय (16), रिजवान (17), अजज (81), सूफिया (30) एवं अमन नगर के निवासी फातिमा (23) और सुल्ताना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे पहले आज राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 105 पहुंची। बुधवार को 21 नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, पुलिस और पत्रकार के संक्रमित होने की सूचना। अधिकारिक पुष्टि शाम तक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button