मध्य प्रदेश में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ाया नक्सली, सिर पर था 8 लाख का इनाम
.jpg)
मध्य प्रदेश में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ाया नक्सली, सिर पर था 8 लाख का इनाम
बालाघाट:
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को पुलिस ने 25 वर्षीय नक्सली को गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है की नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम था| राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा “बालाघाट जिले में मंगलवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदीप कुंजाम उर्फ लक्खू के रूप में पहचाने जाने वाले एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।”
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के सर पर मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये और पड़ोसी छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये सहित कुल आठ लाख रुपये का इनाम था। मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को बिरसा थाना सीमा के अंतर्गत एक गांव में पुलिस और नक्सलियों के बिच गोलीबारी हुई। मध्य प्रदेश सरकार राज्य से नक्सलियों के खात्मे के लिए एक ऑपरेशन चला रही है। पुलिस इस अभियान में सफल है।
बालाघाट पुलिस के अनुसार कुंजाम खातिया मोछा एरिया दालाम का सदस्य है। पुलिस ने एक बयान में कहा, एक सुचना मिली थी की जैरासी गांव में करीब 20 नक्सली इकट्ठा हैं, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें घेर लिया । पुलिस ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा तो नक्सलियों ने जंगल की ओर पीछे हटते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। संदीप कुंजाम के रूप में पहचाने जाने वाले नक्सलियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मध्य प्रदेश में और चार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 18 मामले लंबित हैं।
पुलिस ने कहा, “महाराष्ट्र में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। कुंजाम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बेंगुर थाना अंतर्गत कुआकोंडा गांव का रहने वाला है।”



.jpg)
