ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंनियत फ़िल्मीपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कांग्रेस नेता दिग्विजय के सवालो पर नरोत्तम मिश्रा का करारा जवाब, बोले- भ्रम फैला रही है कांग्रेस

भोपाल। सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनो ही पार्टियों का एक दूसरे पर आराेप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब ही सरकारी कार्यालयों में आग क्यों लगती है?

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सतपुड़ा भवन में लगी आग के मुद्दे पर राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब सरकारी कार्यालयों, खासकर भोपाल के दफ्तरों में आग लग जाती है? क्या कारण है कि चुने हुए दफ्तरों में ही आग लगती है? हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है।

उन्होंनेकहा कि 2005 से ही चुनाव के वक्त सरकारी दफ्तरों में आग लग रही है। सरकार हर बार कहती है कि जांच कराएंगे। आपने पिछली जांच कराई, उसका क्या हुआ? सरकार ने पांच करोड़ रुपये की फायर ब्रिगेड में मशीन खरीदी है। उसका उपयोग तक नहीं हो पा रहा है, ऐसा क्यों? सरकार सिर्फ कमीशनबाजी कर रही है। भ्रष्टाचार की सारी फाइलें दबाई जा रही हैं। किसी बात का सबूत ही नहीं रहेगा तो जांच किस बात की होगी। हमारी सरकार आएगी तो हम एक-एक कागज को फिर से तैयार करेंगे। भाजपा के कार्यकाल में जितने घपले-घोटाले हुए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी।

इन सवालों और आरोपों को झूठा करार करते नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सतपुड़ा भवन की आग में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की फाइलें जली हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी फाइल नहीं जली है। न तो लोकायुक्त की और न ही ईओडब्ल्यू की किसी फाइल को नुकसान पहुंचा है। यह भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। जो फाइलें जली हैं, उनाक नीचे भी रिकॉर्ड है। ऊपर भी रिकॉर्ड बना हुआ है। हम डिजिटल युग में जी रहे हैं और दस्तावेज नष्ट नहीं होते। जिन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें फिर से तैयार करने की कार्यवाही शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button